जिला पदाधिकारी ने किया गंगा प्रसाद जमीनदारी बांध का निरीक्षण- Naugachia News

गोपालपुर

अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को आगामी बाढ के मद्देनजर दिए कई आवश्यक निर्देश

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्पर संख्या 1 से लेकर जहान्वी चौक तक बनेगा बांध

नवगछिया : नवगछिया स्थित गोपालपुर एवं इस्माइलपुर के बीच बने गंगाप्रसाद जमीनदारी बांध का आज जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे ने दोपहर 12:00 बजे निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया डॉक्टर आदित्य प्रकाश, नवगछीया Co उदय कृष्ण यादव, इस्माइलपुर एवं गोपालपुर co को गंगा नदी में आने वाले बाढ़ से बचाव के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए. बताते चलें कि पिछले वर्ष 2016 में गंगा नदी में आई विकराल बाढ़ के फलस्वरूप इसी बांध में लक्ष्मीपुर के समीप कटाव हो गया था. जिसके फलस्वरूप नवगछिया अनुमंडल का मुख्य बाजार सहित अनुमंडल के सैकड़ों गांव बाढ़ की विभीषिका में प्लावित हो गए थे. जिससे कि लोगों की काफी जान माल की क्षति हुई थी और क्षेत्र के मक्के एवं केले के किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा उठाना पड़ा था. इस बांध पर इस वर्ष के आनेवाले बाढ के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रहा है.

यही कारण है कि आज जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे ने चिलचिलाती धूप में गंगाप्रसाद जमीनदारी बांध का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही साथ बांध में कराए गए मरम्मती के काम को नजदीक से निरीक्षण किया। साथ ही साथ उन्होंने नवगछिया के आसपास के nh 31 सड़क मार्ग पर बने भवरे के अलावे विभिन्न सड़कों पर स्थित भंवरो को अविलंब बंद करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश को दिया. इसके अलावे मौके पर मौजूद गोपालपुर,नवगछिया ,इस्माइलपुर एवं रंगरा के Co को अनुमंडल स्थित छोटे छोटे बांधों को मनरेगा के तहत जीर्णोद्धार करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर बांध का 90% काम पूरा हो चुका है. मात्र 10% काम बचा हुआ है जो अगले 1 सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अस्पर् संख्या 1 से लेकर जहानवी चौक तक बांध बनाया जाएगा। इसके लिए बांध का अप्रूवल हो चुका है जिस पर अब काम होना बाकी है. लक्ष्मीपुर के समीप बन रहे पूल के उत्तरी छोर के पाये को निर्माण को जिला पदाधिकारी ने बंद करने का तत्काल निर्देश दिया. ताकि उस जगह पर बांध के मरम्मती में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो. इसके अलावा जिला पदाधिकारी ने आगामी बुधवार तक गंगा प्रसाद जमीदारी बांध पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया.