राम मय हुआ गोपालपुर, ध्वजारोपण को मंदिरों में गहमा-गहमी -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अवतरण के शुभ अवसर पर गोपालपुर प्रखंड का माहौल राम मय हो गया है. चारो ओर महावीरी पताका ही नजर आ रहा है. हनुमान जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विद्वान पीडितों के द्वारा ध्वजारोपण कार्य देर शाम करवाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कहीं रामधुन तो कहीं रामचरित मानस का पाठ किये जाने से भक्तिपूर्ण माहौल ग्रामीण क्षेत्रों का हो गया है. गोपालपुर स्थित महावीर मंदिर में चौबीस घंटे का रामधुन किया जा रहा है. प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गाँव में बजरंग बली की पिंडी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा नियम व निष्ठा के साथ ध्वजारोपण किया गया.

सुकटिया बाजार व कालूचक में चैती दुर्गास्थान में माता की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया. महिलाओं द्वारा खोइछा भी चढाया गया. कालूचक में जागरण आयोजित किया गया. दोनों ही स्थानों पर मेला आयोजित किया गया है. शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती देखी गई.