NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: गलत तरीके से खाद बनाकर बेचने को लेकर एक दर्जन खाद दुकानो में छापेमारी

khad beej keetnashak dava bechne ke liye yogyata jpg 75

नवगछिया । नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा बाजार के इलाके में अवैध खाद-बीज विक्रेताओं की शिकायत पर नवगछिया प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच की गयी। जांच में लगभग आधे दर्जन खाद-बीज दुकानदारों के दुकानों में रखे रासायनिक खाद का नमूना पटना के गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां पर गलत तरीके का खाद बिक रही है। जिसको लेकर जांच की गयी। सभी दुकानों से नमूना लेकर भेज दिया गया है।

जांचोपरांत रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगा। मालूम हो कि नवगछिया इलाके में कई बार गलत तरीके से खाद बनाकर बेचने को लेकर कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गयी है। किसानों द्वारा कई बार इसकी शिकायत भी की गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है