बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर इंदिरा मंच एनएच 31 चौक के पास शनिवार की सुबह लगभग 6.15 बजे नवगछिया से महेशखूंट जाने के दौरान सवारी उतार रहे लाल रंग की एक मैजिक को नवगछिया को ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे मैजिक पलट कर गड्ढे में गिर गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर स्थानीय लोगों ने उसपर सवार जख्मी यात्रियों को बाहर निकाला एवं बिहपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे भवनीपुर पुलिस के सअनि परमहंस सिंह व बिहपुर पुलिस ने लगभग आधा दर्जन जख्मी लोगों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी पहुंचाया।

घायलों में खगड़िया जिले के गोगरी बाजार की पूजा देवी, मिथुन कुमार, मयंक कुमार, झौआ बहियार निवासी सरयू दास, महेशखूंट निवासी टुनो मंडल, नवगछिया थाना के मक्खा तकिया निवासी विक्रम कुमार, नवगछिया बाजार के पप्पू साह का प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर सरयू दास व टुनो मंडल को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
