बिहपुर: बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में गुरुवार को सोनवर्षा कारगिल गंगा दियारे में बदमाशों की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश फरारी कन्हैया कुंवर, अंकित कुमार और गुलशन अपराध की योजना बना रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना पर थाना बिहपुर और भवानीपुर पुलिस ने कारगिल दियारे में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने किसानों को बदमाशों की सूचना देने को कहा।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा फरार बदमाशों के खिलाफ छापेमारी चलती रहेगी।
