NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : क्रिकेट खेलने के विवाद में फायरिंग.. जबड़े में लगी गोली

गोपालपुर: थाना क्षेत्र के रतनगंज सुकटिया गांव में मंगलवार की दोपहर क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में कुछ लोगों ने फायरिंग की। इसमें गोली चलने से एक किशोर घायल हो गया। गोली उसके जबड़े में लगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसकी पहचान नीतीश कुमार पिता भरू पंडित के रूप में हुई। उसे पहले स्थानीय अस्पताल फिर माया गंज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज भागलपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उसके जबड़े से . गोली निकाल ली है।

नीतीश पर किसने फायरिंग की, इसका पता नहीं चल सका है। इधर, गोपालपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है