नवगछिया : कोचिंग से आने के क्रम में छात्र से मार पीट व छिनतई

नवगछिया। बाल भारती स्कूल के समीप कोचिंग पढ़ कर वापस आने के क्रम में एक छात्र के साथ दस लड़कों ने खींचकर टोटो पर बिठाते हुए गोशाला पार्क ले जाकर मारपीट करते हुए रुपए की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान छात्र का मोबाइल भी छीन लिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार को नवादा के छात्र विजय मंडल के पुत्र दीपक कुमार के साथ घटित हुई है। पीड़ित छात्र ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा है कि आवेदन दिया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है