नवगछिया। नवगछिया बाजार के भगत मुहल्ला निवासी सौरभ कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 34वाम स्थान प्राप्त कर डीएसपी बनकर अपने परिवार के साथ साथ पूरे नवगछिया का नाम रौशन किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सौरभ बाजार के दुर्गा स्थान के पास के व्यवसायी ओमभगत और गृहणी रेखा देवी के पुत्र हैं। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता के साथ डीडीए पब्लिक स्कूल की दिवंगत प्राचार्या दीप्ति दत्ता को दिया है।
सौरभ ने 2013 में डीएवी मथुरापुर से मैट्रिक के बाद बोकारो चिन्माया स्कूल से 12वीं पास किया था। 2016 में दिल्ली विवि से कंप्यूटर साइंस में की पढ़ाई के बाद नोएडा में तीन साल प्राइवेट नौकरी की। इस समय सौरभ दिल्ली रेलवे में अकॉउंट असिस्टेंट हैं।

