नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के महदतपुर टॉल प्लाजा के पास से लेकर रंगरा मकंदपुर चौक तक रविवार की सुबह से ही भीषण जाम लगा जाने के कारण दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम में सैकड़ो सवाड़ी वाहन फसे रहने के कारण यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम में घंटो फंसे रहने के कारण भीषण गर्मी में यात्री गर्मी से परेशान थे और यात्री पानी के लिए तरस रहे थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जाम में सैकड़ों सवाड़ी वाहन घंटो फंसे रहे जाम में भीषण गर्मी में जाम के कारण यात्रियों को करना पड़ा घोर परेशानियों का सामना एनएच 31 पर वाहनों द्वारा ओवर टेक करने के कारण लगा था जाम जाम पर नियंत्रण पाने में पुलिस के छूट रहे थे पशीने विक्रमशीला पुल पहुच पथ एवं तेतरी दुर्गा स्थान जहान्वी चौक सड़क पर भी लगा रहा जाम
जाम के कारण नवगछिया जाने वाले यात्री जहां पैदल जा रहे थे वहीं भागलपुर जाने पर यात्रियों को तीन से चार घंटे लग जा रहे थे. एनएच 31 पर जाम लगने का मुख्य कारण वाहनो चालक द्वारा ओवर टेक करने के कारण लगा हुआ था. वहीं एनएच 31 पर जाम लगाने की सूचना नवगछिया पुलिस जाम पर समाप्त करने के लिए पहुची. लेकिन दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार होने के करण जाम पर नियंत्रण पाने में पुलिस के पसीने छूटते रहे लेकिन जाम पर नियंत्रण नहीं कर पाई.

मालूम हो कि विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर भाड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक होने के कारण वाहन चालक एनएच 31 के किनारे एवं पुल पहुच पथ पर अपनी वाहनों को खड़ी करदेते है. वाहनो के सड़क पर ही खड़ी कर देने के कारण सड़क सकड़ी हो जाती है. ऐसे में वाहन चालक द्वारा ओवर टेक किये जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती हैं और यही जाम प्रशासन सक्रिय नही होने के कारण भयावह रूप ले लेती है. इधर रविवार को विक्रमशीला पुल पहुच पथ व तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी हुई थी.
