नवगछिया : किसानों को उन्नत खेती की दी जानकारी.. कार्यक्रम में सैकड़ों किसान मौजूद

बिहपुर। प्रखंड के ई-किसान भवन परिसर में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय रबी प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों को गेहूं, दलहन व तिलहन की खेती के बारे में बताया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने किसानों को रबी बीज की जानकारी दी।

सन्नी कुमार ने किसानों को आत्मा योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं कृषि कर्मी ने सभी किसानों को केवाईसी, एनपीसीआई की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ों किसान मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है