नवगछिया : कलबलिया धार और गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना खरीक के उस्मानपुर और रंगरा के ज्ञानीदास टोला में मंगलवार की है। मरने वालों में खरीक के मीरजाफरी गांव निवासी मो. अल्तमस अंसारी (9), पुत्र मो. इरशाद अंसारी और ज्ञानीदास टोला निवासी अंकित कुमार (7), पुत्र उमेश मंडल शामिल हैं। उस्मानपुर में हुई घटना की सूचना मिलने पर खरीक धानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को धार से बाहर निकलवाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, मो. अल्तमस गांव के समीप ही कलबलिया धार में नहाने गया था। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण नियामत अंसारी, मो. अबसार सहित अन्य लोगों ने अंचल प्रशासन से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है
इधर, मृतक अंकित के दादा सिरो मंडल ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से लापता था। आसपास के टोले में उसकी खोजबीन की गई मगर पता नहीं चला। दोपहर में कुछ लोगों ने बताया कि बच्चे को गंगा नदी किनारे देखा था। इसके बाद ग्रामीण और परिजन नदी किनारे गए। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद अंकित को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर रंगरा थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भिजवा दिया।














