नवगछिया : रेल स्टेशन के तीनों प्लेटफाॅर्म को ऊंचा करने का कार्य बुधवार से शुरु हो गया। इस दौरान रेलवे के आईओडब्लू रामश्रीत ने नारियल फोड़कर कार्य को गति दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर थाना बिहपुर रेलवे के फैयाज आलम, रेलवे एईएन शैलेश कुमार ने बताया कि बिहपुर स्टेशन के तीनों प्लेटफाॅर्म को ऊंचा किया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से यह कार्य होगा।

इसकी लम्बाई 350 मीटर व ऊंचाई रेलवे के स्टैंडर्ड मानक पहले से तय है। यह कार्य मेसर्स स्वीटी एजेंसी कर रही है। गौर हो कि प्लेटफाॅर्म पटरी से नीचे रहने के कारण अक्सर यहां चढ़ने व उतरने के दौरान यात्री घायल होते रहते थे। वर्षों से बिहपुर निवासी रेलवे मंत्रालय से लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से प्लेटफाॅर्म को ऊंचा करने की मांग कर रहे थे। जो अब पूरी हो गई।
