नवगछिया : एनएच 31 पर स्कारपियो ने सामने से आ रही मैजिक में मारा टक्कर, बुरी तरह क्षतिग्रस्त -Naugachia News

खरीक | एनएच 31 स्थित अंभो चौक के समीप तेज गति के साथ आ रही स्कारपियो ने सामने से आ रही मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मैजिक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनक गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में खगड़िया के चौथम निवासी श्रवण ठाकुर व समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी निवासी सूरज महतो शामिल हैं। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

वहीं बलहा मिडिल स्कूल के पास सोमवार की शाम 7:30 बजे ट्रक व टैंकर की आमने-सामने टक्कर में टैंकर चालक बुरी तरह गाड़ी में फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने घायल चालक व उपचालक को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर भेजा। ट्रक के चालक व उपचालक गाड़ी छोड़ फरार हो गए।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है