नवगछिया : एक कट्ठा जमीन के लिए किसान की हत्या, एक को भेजा जेल -Naugachia News

बिहपुर

बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी 45 वर्षीय किसान शेख वकील अंसारी की हत्या महज एक कट्ठा जमीन के लिए की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान शेख वकील अंसारी की शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब बाइक सवार अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। बिहपुर पुलिस ने घटना के तीन घंटे के अंदर ही हत्याकांड में नामजद शेख जावेद को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

किसान के भाई जमील अंसारी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी हुई है। केस में गांव के ही मुखिया पति रबूल हसन ,शेख मोकीम ,शेख जावेद समेत अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। केस में कहा है कि शेख मोकीम से मेरे भाई का एक कट्ठा जमीन को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था ।