बिहपुर। गुरुवार की देर रात बिहपुर बाजार में मो. आजम के कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का कपड़े के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर बिहपुर थाना की पुलिस पहुंची।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अग्निशमन वाहन काफी मशक्कत के बाद पहुंचा और आग पर काबू पाया। आग इतना भयावह था कि इससे सटे नाई की दुकान की प्लास्टिक की कुर्सियां जल गयी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
मौके पर जांच करने बिहपुर अंचलाधिकारी भी पहुंचे। लोगों ने पुलिस का घेराव करते हुए कहा कि इतनी भयावह आग लगने पर प्रशासन कहां था। जन-प्रतिनिधि महंत नवल किशोर दास व राधा कृष्ण सिंह आदि ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थित सहायता प्रदान करने की मांग की।














