नवगछिया : रंगरा ओपी के एन एच 31 मुरली चौक के समीप बीते शुक्रवार को एक ऑल्टो सुजुकी कार मोटरसाइकिल को बचाने में दुघर्टनाग्रस्त हो गई। कार पहले सड़क के किनारे एक पेड़ से फिर ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। जिससे पोल सहित ट्रांसफार्मर टूटकर नीचे गिर गया और कार बिजली की तार में फंस गई। इस दुर्घटना से गाड़ी में सवार मासूम बच्चा सहित दो अन्य व्यक्ति गाम्भीर रूप से घयाल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय बिजली नही थी जिससे तीनों की जान बच गई, नही तो तीनों की जलकर मौत हो सकती थी। घटना के बाद आसपास के लोगो ने रंगरा ओपी पुलीस के सहयोग से घायलो को रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ सभी का इलाज किया गया। घायलो में कुर्सेला सोनामुखी के गांव के बाबूसाहब की 3 वर्षीय पुत्री परी कुमारी, 25 वर्षीय पत्नी उधो कुमारी और स्वयं बाबूसाहब शामिल है। घायलों में नन्ही परी कुमारी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसके शरीर मे लोहे का रड धंस गया है और सर में भी गंभीर चोट आई है। वही महिला उधो कुमारी की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्प्ताल भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर एन एच 31 के किनारे पहले एक पेड़ से फिर बगल में लगे 100 केभी ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। घायलो ने बताया कि वे सभी नवगछिया की तरफ से कुर्सेला जा रहे थें इसी दौरान मुरली चौक के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सामने आ गया जिसे बचाने में कार पहले पेड़ से फिर ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई और यह दुर्घटना हो गई।














