नवगछिया : एसपी आवास के पास एनएच 31 पर अनियंत्रित ट्रक ने महिला को मारा धक्का मौत

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एसपी आवास के समीप एनएच 31 के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को धक्का मार दिया। दुर्घटना में महिला खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी कुंती देवी 43 वर्ष पति सत्तों यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां नवगछिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला कुंती देवी शनिवार को सुबह 10:00 बजे अपने घर बगड़ी से नवगछिया एचडीएफसी बैंक में कुछ कार्य के लिए आई थी। बैंक में काम करने के बाद 2:30 बजे के आसपास वह वापस घर लौट रही थी। घर लौटने के क्रम में एसपी आवास के समीप वह एनएच 31 को पार कर रही थी कि इसी दौरान अनियंत्रित बैग से पूर्णिया की ओर से आ रही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया।

ट्रक का धक्का लगने से महिला की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक महिला को तीन पुत्र हैं। दुर्घटना में महिला की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर महिला को धक्का मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए हैं। नवगछिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।