रंगरा : रंगरा पुलिस ने कलबलिया धार दियारा में छापेमारी कर रंगरा पुलिस ने एक देशी शराब की भट्ठी का उदभेदन किया है. पुलिस ने भट्ठी को ध्वस्त कर दिया तो मौके से पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब भी बरामद किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेहताब खां ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कलबलिया धार में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान शराब बनाने और बेचने वाला कारोबारी भाग गया. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

