नवगछिया नया टोला में इन दिनों मोबाइल चोरों के हौसले बुलंद है मोबाइल चोर मौका देखकर घरों से ही मोबाइल की चोरी कर ले रहे हैं। मोबाइल चोरी के मामले सोमवार को नवगछिया नया टोला निवासी मिलन कुमार ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिलन कुमार का कहना है कि रविवार को वे अपने किराए के मकान में स्नान कर रहे थे, इसी बीच एक चोर ने उनके घर में घुसकर उनकी मोबाइल चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कुछ भी पता नहीं चल सका।
मिलन ने अपने लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि उनके मकान में ही पिछले दिनों खरीक के अंचलाधिकारी की भी मोबाइल चोरी हो गई थी। उनके नंबर पर अभी भी रिंग हो रहा है। इधर स्थानीय लोगों ने एक लड़के को चोरी के आरोप में पकड़ कर रविवार को ही पुलिस के हवाले किया था। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

