NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : इस्माइलपुर में फेडरल बैंक मैनेजर से लूटपाट, दो अपराधी गिरफ्तार

नवगछिया। इस्माइलपुर थानांतर्गत फेडरल बैंक के शाखा प्रबंधक से तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने बैंक मैनेजर से ₹43,000 नगद, मोबाइल फोन एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नवगछिया श्री ओम प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अनुसंधान टीम ने आधुनिक तकनीक और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों तक पहुँच बनाई और उन्हें गिरफ्तार किया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है