नवगछिया : इश्तेहार चिपकाने पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा.. कुर्की जब्ती की कार्रवाई

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया के जीआरपी थाना कांड संख्या 10/12 के आरोपी खगड़िया जिला के पसराहा वनदरेहा गांव के जीतू कुमार उर्फ जीतेंद्र चौरसिया एवं रामकृष्ण सिंह को जीआरपी के एसआई अमरेंद्र कुमार सिंह अपने दल बल के साथ इश्तेहार चिपकाने पहुंचे जहां जीतू उर्फ जितेंद्र चौरसिया को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं रामकृष्ण सिंह के घर पर इश्तेहार को चिपकाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के ऊपर चोरी का मामला दर्ज है। जिसको लेकर खगड़िया रेल न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया है। एएसआई अमरिंदर सिंह के द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके अलावा अगर वह समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके ऊपर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी