नवगछिया : एटीएम कार्ड बदल कर खाते से उड़ाए 80 हजार, न OTP आया न पिन किसी को दिया -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटेंगा करारी निवासी रूदल रजक के खाते से ठगों ने 80 हजार रुपये की निकासी कर ली है. उनके खाते से एटीएम के माध्यम से पैसे की निकासी की गई है. उचक्कों ने पहले रूदल रजक का एटीएम कार्ड बदला उसके बाद उसके खाते से पैसे की निकासी की। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमे उन्होंने नवगछिया स्टेशन के पास स्थित आरडीबीआई बैंक के एटीएम गार्ड पर एटीएम के बदलने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने आवेदन में दिया है कि आठ फरवरी को स्टेशन के पास वाले एटीएम से दो बार दस हजार रुपए की निकासी की थी. उस समय गार्ड के अलावा वहां कोई नहीं था. उन्होंने ने ही मौका पाकर मेरा एटीएम कार्ड बदला और पैसे की निकासी की.

उन्होंने आवेदन में दिया है कि दस फरवरी की रात्रि को सिल्लीगुड़ी के एटीएम से 12 बजकर पांच मिनट पर पहले 40 हजार व उसके बाद 20-20 हजार रुपये की निकासी की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि न तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया न ही उन्होंने गुप्त नवर व ओटीपी नवर की जानकारी किसी को दी है. आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन कर रही है.