बिहपुर। बिहपुर-जमालपुर पंचायत निवासी मो जहांगीर के 26 वर्षीय पुत्र मो राज को सिर पर देसी कट्टे के बट से मारकर कर घायल करने व बीस हजार रुपया छीनने का मामला दर्ज कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मो राजू ने मामला दर्ज कराते हुए औलियाबाद के सत्यम चौधरी व तीन अज्ञात को नामजद किया है। बताया कि मैं पिता के कबाड़ी व्यवसाय में स्टाफ के रूप में काम करता हूं। 4 सितंबर को मैं बाइक से आ रहा था। औलियाबाद के बड़ी गद्दी के निकट सत्यम चौधरी ने गाड़ी रोकने को कहा।
जब मैं रुक गया तो उसने देसी पिस्तौल के कट्टे से सिर पर जोर से मारा। परिजनों ने बिहपुर सीएचसी इलाज को भेजा। जहां से मायागंज रेफर कर दिया। झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

