नवगछिया। नवगछिया के वैशाली चौक पर भाकपा माले ने विधानसभा में माले विधायक के साथ अभद्र व्यवहार के खिलाफ प्रतिवाद प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल ने कहा कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने माले विधायकों के मार्शल आउट के जरिए एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संवैधानिक संस्थाओं के भाजपाकरण के अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष भी पूरी मुस्तैदी से लोकतंत्र की संस्था का भाजपाकरण करने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाकपा माले के जिला सचिव सहित इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, जिला कमेटी सदस्य रेणु देवी, प्रखंड कमेटी सदस्य रवि मिश्र, राधे श्याम रजक व दर्जनों माले कार्यकर्ता शामिल थे।
