NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : कचरे की चिंगारी से लगी आग 30 घर जले, 10 लाख की क्षति का अनुमान

नवगछिया । गोपालपुर और रंगरा प्रखंड के सीमावर्ती आजमाबाद गांव में शुक्रवार को अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गये। मतदान का दिन होने से अधिकारी सड़क पर गुजर रहे थे। जिससे फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को बुलाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगलगी की घटना में लगभग दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये। इसमें सुकटिया बाजार पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार गुड्डू के भी घर का सभी सामान जल गया। वे किसी तरह अपनी गाड़ी बाहर निकाल पाये। आग से मवेशी भी जल गये। श्रवण कुमार सामान निकालने में झुलस गये। सूचना मिलने पर गोपालपुर एवं रंगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, पुलिस अधिकारी सहित डुमरिया के मुखिया मनकेश्वर सिंह, जिला परिषद सदस्य शवना आजमी आदि पहुंचे।

मुखिया अश्वनी कुमार गुड्डू ने बताया कि रजक टोला से आगे लगी आग मेरे घर से होते सड़क के पास कई घरों में लग गयी। हीरालाल रजक, अर्जुन शर्मा, उमेश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, पटेल शर्मा, विकास कुमार, शेखर शर्मा, जनार्दन कुमार, अखिलेश सिंह सहित 29 लोगों के घर और सामान राख हो गये। अधिकारियों ने सूची बनाने का निर्देश दिया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। लोगों का घर सहित कई कीमती सामान जल गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है