NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : अपहृता की बरामदगी आरोपित गिरफ्तार

नवगछियाः परबत्ता थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही, अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

15 सितंबर को पीड़ित परिजन ने थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री ग्राम गोनरचक स्थित अपनी बड़ी बहन के घर से रात में बिना बताए कहीं चली गई है।

खोजबीन के बाद पता चला कि विकास कुमार, पिता विलक्षण सिंह, ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा लिया है। इस सूचना के आधार पर परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है