नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष बिटटू कमल द्वारा लगातार अपराधियो को दबोचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को थानाध्यक्ष ने एक फरार शातिर अपराधी भोला यादव को एक लोडेड देसी पिस्टल और 15 गोली के साथ गिरप्तार किया। भोला यादव नगर परिषद के धोबिनिया का निवासी है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि भोला यादव भवानीपुर गांव मे भक्ति सम्मेलन में आया हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रंगरा पुलिस ने उसको हिरासत में लिया तो उसकी तलाशी में उसके पास से हथियार गोली बरामद हुआ। बताया जता है कि भोला यादव पर हत्या लूट के क़ई मामले दर्ज है। नवगछिया थाने के कई मामलों में वह फरार चल रहा था। नवगछिया पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार उस्के ठिकाने पर छापेमारीं गयी परन्तु वह फरार हो गया था।
आतंक का पर्याय था भोला यादव :
नवगछिया इलाके में एक समय आतंक का दूसरा नाम भोला यादव था।हत्या लूट की क़ई घटनाओं में वह फरार चल रहा था। बाद में जमानत पर बाहर आकर वह नगर परिषद की राजनीति में सक्रिय हो गया। इसके बाद फिरउसने अपराध का रास्ता चुना। उसकी गिरफ्तारी पर लोगों में खुशी का माहौल है। वैसे भोला यादव कि गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। बताया जाता है कि मंगलवार को प्रेस वार्ता कर इसकीं जानकारी दी जायेगी।














