नवगछिया अपडेट खबर: आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन से की झ’ड़प, मामले में थानाध्यक्ष निलंबित -Naugachia News

NEWS

नवगछिया ✍?विहान सिंह राजपूत, पुलिस जिला नवगछिया में अपराध कम होने का नाम नही ले रहा , अपराधियों के हौसलें बुलंद है वही प्रशासन बेअसर साबित हो रही है । रविवार सुबह पाँच बजे करीब नवगछिया थाना क्षेत्र के माक्खातकिया टेलीफोन आँफिस के समीप मक्का खेत में तीन दिन से लापता युवक का शव मकई खेत समीप बालू ढ़ेर में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान मुमताज महोल्ला निवासी मो. हैदर मंसूरी के अठाईस वर्षीय पुत्र मो.नियाज के रूप में हुई ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर हत्या के बाद शव मिलने पर मृत युवक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया । घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे स्थानीय प्रशासन ने मामले की छानबीन शुरू कर दी , घटनास्थल पर मैजूद लोगों ने पहले स्थानीय प्रशासन के गश्ती दल को खदेड़ दिया ,घटना के बाद थानाध्यक्ष लालबहादुर घटनास्थल पहुँचे ,जहाँ गुस्साऐ लोगों ने उन्हें भी खदेड़ दिया व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी ।

घटना की जानकारी मिलने पर अनुमंडल प्रशासन पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती व मुख्यालय डीएसपी अहमद खाँ व पुलिस जिला के थानाध्यक्ष पूरे दलबल के साथ पहुँचे । गुस्साऐ लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ आक्रोश प्रकट करना शुरू कर दिया । इस दरमियान उग्र लोगों ने प्रशासन से जमकर बवाल काटा । मृत युवक की पत्नी सामिया खातून ने बताया कि – 14 को शाम में घर से निकल मो.नियाज चौक पर गये हुऐ थें ।

देर रात तक वापस नही लौटने पर परिजनों के साथ खोजबीन की किंतु कहीं मो.नियाज नही मिलें । शनिवार दोपहर स्थानीय थाना गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचने पर थानाध्यक्ष द्वारा गाली गलौज कर भगा देने की बात कही , वही मो.नियाज की पत्नी ने कहा कि पूर्व में बाजार के फुलो राय से लौटरी में पैसे के लेन – देन को लेकर जान से मार देने की धमकी दी गई थी ,उसके द्वारा हत्या करने की बात कही।

वही उग्र लोगों ने प्रशासन द्वारा शव को उठाने को लेकर घटनास्थल पर पहुँचे प्रशासनिक अधिकारी से झड़प शुरू कर दी , घटना के पश्चात मौके पर पहुँच पुलिस अधीक्षक निधि रानी ने परिजनों को दोषियों पर न्याय दिलाने की बात कहीं , लेकिन उग्र लोगों ने एक धंटे बाद पुलिस अधीक्षक की बात समझ शव को उठाने को तैयार हुऐ । उग्र लोगों ने प्रशासन द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिऐ ले जाने के क्रम में माक्खातकिया व महाराज जी चौक पर जमकर बवाल काटते हुऐ स्थानीय थाना के अवर निरीक्षक के साथ जमकर मारपीट की ।

स्थानीय महाराज जी चौक के लोगों के सुझबुझ से अवर निरीक्षक को मारपीट से बचाये जाने की कोशिश की । वही घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी विकास वैभव ने काम में अनियमितता के बाद थानाध्यक्ष लालबहादुर को निलंबिंत कर दिया । देर दोपहर घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार पुलिस जिला पहुँचे , उन्होनें अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों से बात कर दोषियों पर सख्त करवाई करने के साथ मृत युवक के परिजनों को सहायता राशि का आस्वासन दिया ।

जिसके बाद गुस्साऐ परिजनों का गुस्सा कम हुआ । इस दरमियान अनुमंडलीय अस्पताल में जिलाधिकारी प्रणव कुमार के साथ अनुमंडल पदाधिकारी , पुलिस अधीक्षक , प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी, अनुमंडल प्रशासन पदाधिकारी ,मुख्यालय डीएसपी, कार्यपालक पदाधिकारी , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ,विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष सहित प्रशासन के कई अलाधिकारी मैजूद रहे । देर दोपहर मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों कों सौंप दिया गया। इस घटना मुख्य आरोपित में फुलो राय को गिरफ्तार कर स्थानीय प्रशासन ने पुछताछ शुरू कर दी है ।