रविवार की सुबह मो. नियाज का शव बरामद होने के बाद लोगों में नवगछिया पुलिस के प्रति आक्रोश फूट पड़ा। सुबह छह बजे से दो बजे तक नवगछिया में तनाव की स्थिति बनी रही। शव बरामदगी के बाद करीब सात घंटे तक आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच झड़प जारी रही। सुबह करीब 9 बजे शव लेकर आक्रोशित लोग नवगछिया महाराज जी चौक पहुंचे, जहां लोगों ने सड़क पर शव को रखकर बाजार की सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। इसी दौरान एक-एक आक्रोशित लोग बेकाबू हो गए। लोगों के बेकाबू हो जाने के बाद महाराज जी चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। थी। भीड़ के इस रूप को देखते हुए। पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान भीड़ के हत्थे नवगछिया थाना के एक एएसआई भीड़ के गिरफ्त में आ गए, जिसे और भीड़ उसपर टूट पड़ी और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भीड़ के बेकाबू होते देख जिसको जिधर से मौका मिल रहा था, वह उधर से भाग रहा था। जानकारी मिलने पर डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भीड़ एएसआई को छोड़ तितर-बितर हुई। भीड़ को बेकाबू देख एसपी के निर्देश पर भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों को मंगाया गया। दंगा नियंत्रण दल भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने पूरी शालीनता के साथ आक्रोशित माहौल को नियंत्रित किया।


नवगछिया में घटनास्थल एसपी निधि रानी के सामने बालू में पड़े युवक के शव को निकाला गया।
लॉटरी टिकट विक्रेता फूलों राय ने दी थी जान मारने की धमकी : मो. नियाज के शव बरामद होने के बाद मो. नियाज की हत्या का आरोप परिजनों ने मुमताज मोहल्ला के लॉटरी टिकट विक्रेता फूलों राय व अन्य पर लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है की लॉटरी टिकट विक्रेता फूलो राय द्वारा मो. नियाज को उनके लापता होने से तीन दिन पूर्व जान मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने बताया कि लॉटरी टिकट में पैसे लेनदेन को लेकर फूलो ने नियाज को हत्या करने की धमकी दिया था। धमकी दिए जाने के बाद 14 जून को वह लापता हो गया था। परिजनों का आरोप है कि फूलों राय ने ही हत्या कर शव को बालू में दफन कर दिया।
तीन मासूम के सिर से उठ गया पिता का छाया
एक तरफ जहां लोग फादर्स डे पर अपने पिता के साथ खुशियां माना रहे थे तो दूसरी तरफ तीन मासूम के सर से पिता का क्षत्र छाया उठा गया। नियाज को बच्चों दस वर्षीय मो. राजा, छ: वर्षीय मो. अजान, तीन वर्षीय मो. अलतमस ने फादर्स डे के ही दिन अपने पिता को खो दिया। लोग बच्चों की मासूमियत देख कर लोग गमगीन थे। मृतक को पत्नी सबीना के आंखों के आंसू सूख गये हैं। सबीना कभी रोती है तो कभी एकदम गंभीर हो जाती है।उसे तीन बच्चों के परवरिश की चिंता है। सबीना ने कहा कि सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। न जाने उसकी खुशी पर किसकी नजर लग गयी। निजाय के पिता मो. हैदर मंसूरी और अन्य परिजनों को बुरा हाल है।

पीड़ित परिवार के साथ थानाध्यक्ष ने किया था अभद्र व्यवहार, जिसको लेकर लोगों में था गुस्सा :
नवगछिया थानाध्यक्ष मामले में गंभीरता से कार्रवाई न कर थानाध्यक्ष द्वारा मृतक के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना को लेकर लोगो मे पहले से आक्रोश था। सुबह जब नियाज का शव बरामद हुआ तो लोगो मे आक्रोश और भड़क गया। मो. नियाज के लापता होने के बाद शनिवार को परिजन उसकी इसकी रिपोर्ट दर्ज करने नवगछिया थाना पहुंचे थे। जिस पर पीड़ित परिवार अपहरण की आशंका थी वह व्यक्ति थानेदार के सामने बैठा था। मो. नियाज के पिता हैदर मंसूरी ने कहा कि शनिवार की देर रात करीब नो बजे में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने पुत्र के गायब होने की रिपोर्ट लिखाने के लिए गए हुए थे। जहां पूर्व से थानाध्यक्ष लालबहादुर के साथ फूलो राय बैठा हुआ था। जब हमलोगों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया तो थानाध्यक्ष हम लोगों पर आक्रोशित हो गए और थाने से भगा दिया।
पैसे की लेन-देन को लेकर हुई है हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
एसपी ने कहा कि मो. नियाज की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में आरोपी फूलों राय को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में लॉटरी के पैसे के विवाद को लेकर घटना होने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि शनिवार को मृतक के पिता द्वारा नवगछिया थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिस मामले में फूलों राय को नामजद किया गया था।

जिस दिन लापता हुआ था युवक उसी रात हो गई थी हत्या :
मृतक मो. नियाज की हत्या दो दिन पहले ही अपराधियों द्वारा की गई है। इससे यह स्पष्ट हो जा रहा है कि जिस दिन मो. नियाज लापता हुआ था। उसी रात में अपराधियों ने मो. नियाज की निर्माता पूर्वक हत्या कर दी थी। मो. नियाज के हत्या के दो दिन हो जाने के करण लाश जा सड़ांध होना शुरू हो गया था। हत्या के कई घंटे बीत जाने के कारण उसका शरीर भूल गया था। शरीर के चमड़े सड़ने लगे थे और सबसे काफी दुर्गंध करना शुरू हो गया था।
थानाध्यक्ष लालबहादुर के निलंबन के बाद राजकपूर को मिली कमान
हत्या के बाद नवगछिया में तनाव की स्थिति देखते हुए डीएम प्रणव कुमार नवगछिया पहुंचे। अनुमंडल अस्पताल में उन्होंने नवगछिया एसपी निधि रानी व एसडीओ मुकेश कुमार से घटना की पूरी जानकारी ली। इस संदर्भ में उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। डीएम ने एक सप्ताह के अंदर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने का निर्देश चिकित्सक को दिया। पदाधिकारी से मामले की जानकारी लेने के बाद वे मृतक के परिजनों से मिले और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। डीएम ने कहा कि पुलिस व प्रशासन आप लोगों के साथ है। अपराधी को सजा जरूर मिलेगी। आप लोग शांति बनाकर प्रशासन को अपराधियों को सजा दिलाने में प्रशासन की मद्द करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर से हर संभव सहयोग करने की का आश्वासन भी दिया। मौके पर उन्होंने एसडीओ को पीड़ित परिवार को तात्कालिक दिए जाने वाले लाभ के संदर्भ में निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार व पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की राशि दी गई है। मृतक के तीन पुत्र है। जिसकी पढ़ाई के लिए फीस माफ कराई जाएगी। यह व्यवस्था भी प्रशासन स्तर से होगी।
घर में मछली लाकर देने के बाद नियाज निकाला था घर से :
शुक्रवार की देर शाम को मृतक मो. नियाज अपने घर में मछली लेकर आया था। घर मे मछली देने के बाद अपनी पत्नी सबीना से बोला कि इसको बना कर रखना मैं बाजार से तुरंत आ रहा हूं। सबीना ने बताया कि उसने नियाज को रोका, कहा सूरज ढलने को है ऐसे में अब बाहर जाना ठीक नहीं रहेगा। लेकिन नियाज ने कहा कि कुछ जरूरी काम है इसलिए जाना पड़ेगा। नियाज के बारे में लोग कहते हैं कि उसे वैशाली चौक तक देखा गया था। लेकिन इसके बाद वह गायब हुआ तो दो दिन बाद रविवार को उसकी लाश ही मिली
