नारायणपुर: प्रखंड के बलहा मधुरापुर बाजार में ग्रामीण सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी को लेकर आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मांगों के बाद 10 साल बाद सड़क निर्माण व मरम्मत की स्वीकृति मिली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीण कुंदन यादव, परशुराम पंडित सहित अन्य ने बताया कि बलहा मधुरापुर बाजार से इमली चौक होते हुए एनएच-31 सड़क तक बनना है। यह कार्य 58 लाख की लागत से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से होना है। ग्रामीण ने बताया कि ठेकेदार के काम से खुश नहीं है। सड़क को और मिट्टी देकर लगभग दो से तीन फीट ऊंचा होना चाहिए।
क्योंकि बरसात में सड़क टूट जाएगी। ठेकेदार के ढलाई की तैयारी को ग्रामीणों ने रोक दिया। कहा, पहले मिट्टी भराई हो तब ढलाई होगी। 1300 मीटर की सड़क बाजार को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और बाजार का बाईपास का काम होता है। ग्रामीणों का कहना है ऐसी सड़क का कोई औचित्य ही नहीं है। इसके लिए हम लोग धरने पर बैठेंगे। बीडीओ खुशबू कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर संबंधित विभाग के अधिकारी व ठेकेदार से चर्चा कर मामले का निदान होगा।

