नवगछिया में RPF इंस्पेक्टर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

NEWS

नवगछिया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गुरुवार दोपहर हुई इस कार्रवाई में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई की सूचना सोनपुर डिवीजन आरपीएफ के कमांडेंट देव ज्योति चटर्जी को दी गई। उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने सिर्फ इतना बताया है कि इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरौनी आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कृष्ण कुमार तिवारी नवगछिया पोस्ट पहुंचे और मामले की समीक्षा की। उन्होंने पोस्ट की स्थिति का जायजा लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में रेलवे की सुरक्षा या पोस्ट का काम प्रभावित न हो।

अभी तक सीबीआई टीम की ओर से कोई लिखित जानकारी आरपीएफ प्रशासन को नहीं दी गई है। हालांकि इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, रिश्वत की राशि रेलवे की खेतिहर जमीन से जुड़े विवाद के निपटारे के बदले ली गई थी। बताया जा रहा है कि नवगछिया से सेमापुर के बीच रेलवे की जमीन पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की योजना को लेकर कई किसानों में विवाद चल रहा था। इसी से जुड़ी शिकायत पर रिश्वत लेने की बात सामने आई है। फिलहाल सीबीआई की टीम पूरे मामले की जांच और पूछताछ में जुटी है।