नवगछिया : तीनटंगा दियारा उत्तर के 24 घर नदी में समाए, 16 परिवार बेघर होने की कगार पर

NEWS

नवगछिया/रंगरा। रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा उत्तर में गंगा नदी का भीषण कटाव जारी है। पिछले दस दिनों से गंगा की धारा लगातार गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तक 24 परिवारों के घर पूरी तरह नदी में समा चुके हैं, जबकि 16 परिवारों के घरों में दरारें और झुकाव आ चुके हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीण दिन-रात अपने घरों और सामान को बचाने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा की तेज़ धारा से मिट्टी लगातार धंस रही है, जिससे नदी किनारे के घर एक-एक कर विलीन हो रहे हैं।

कटाव से प्रभावित परिवारों में बलराम मंडल, लाल बहादुर मंडल, उमेश मंडल, पवन मंडल, रामदास, गंगादास, कबीर मंडल, संभू मंडल, ओमप्रकाश मंडल, संजय मंडल, राजकिशोर मंडल, मंगल मंडल, अरविंद मंडल, दुर्गा मंडल, चंदन मंडल, बलवीर मंडल, महेंद्र मंडल, सुशील मंडल, कुशो मंडल, अरुण मंडल, नरेश मंडल, चुन्नी मंडल उर्फ किशन मंडल, बालेसर चौधरी और धर्मी चौधरी के घर पूरी तरह नदी में समा चुके हैं।

वहीं, शंकर रजक, नूनु लाल मंडल, दिलीप मंडल, प्रभाष मंडल, अमिक मंडल, गुजो मंडल, राजेश मंडल, विजय मंडल, हीरालाल मंडल, मनोज मंडल, पूरन मंडल, वेदानंद दास, नीतीश कुमार, जीछो मंडल, महेंद्र मंडल और माखन मंडल के घरों में गंभीर दरारें और धसान देखा गया है। इन परिवारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 50 मीटर लंबे बोल्डर पिचिंग क्षेत्र में भी धसान देखा जा रहा है, जिससे कटाव-रोधी कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र रोकथाम नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पूरा दियारा कटाव की चपेट में आ सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से राहत या बचाव शिविर की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे प्रभावित परिवारों में आक्रोश व्याप्त है।