NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन कटा.. कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

नवगछिया। एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने शनिवार को इस्माईलपुर प्रखंड, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, मनरेगा कार्यालय एवं आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय इस्माईलपुर में निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पाया कि 10:45 बजे तक कोई भी कार्यालय कर्मी उपस्थित नहीं था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीओ ने बताया कि 10.46 के बाद प्रभारी प्रधान लिपिक शिव शंकर पासवान उपस्थित हुए। जांच के क्रम में प्रखंड कार्यालय का रोकड़ पंजी अद्यतन पाया गया। इस्माईलपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि देर से आने वाले कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकें।

एसडीओ के निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस काउंटर भी समय पर नहीं खुला था। एसडीओ ने सीओ को निर्देश दिया कि आरटीपीएस काउंटर पर पदस्थापित कार्यालय सहायक से देर से आने का स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन रोकें। मनरेगा कार्य इस्माईलपुर में भी एकमात्र कार्यपालक सहायक कर्मी के अतिरिक्त कोई कर्मी उपस्थित नहीं था। सभी से स्पष्टीकरण पूछते हुए 1 दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। बाल विकास परियोजना कार्यालय में ताला बंद पाया गया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, लिपिक, समन्वय कार्यपालक सहायक कोई भी उपस्थित नहीं पाए गए। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन पदाधिकारी द्वारा रिसीव नहीं किया गया। कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने का स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है