नवगछिया : अनियंत्रित हाइवा के चपेट में आया बुलेट.. बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर

Crime Reoprts

नवगछिया – रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मुरली चौक के समीप एक अनियंत्रित हाइवा के चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों का प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी 45 वर्षीय मंटू यादव और 48 वर्षीय रविंद्र कुमार शर्मा है. जानकारी मिली है कि दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुर्सेला की तरफ जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ह्यवा के चपेट में आ गये.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. रंगरा पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है, जबकि मौके से हाईवा चालक भागने में सफल रहा. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.