नवगछिया के पप्पू मंडल की हत्या का मुख्य सूत्रधार राजेश यादव को पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ
नयाटोला निवासी हार्डवेयर व्यवसायी पप्पू मंडल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता जेल में बंद इसी मोहल्ले के राजेश यादव को नवगछिया पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। हत्याकांड के संबंध में राजेश यादव ने कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। उसने स्वीकार किया कि पप्पू मंडल की हत्या की साजिश जेल से रची थी। राजेश यादव ने अपनी बेटी सिंथॉल कुमारी की हत्या करने की बात भी पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है।
उसने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल के साला मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किसी तरह उसे ढूंढा गया। इसके बाद आक्रोश में आकार मैंने बेटी की हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया था। बेटी हत्या करने को पप्पू मंडल के साले के करण ही मजबूर हुआ था। बेटी की हत्या में पप्पू मंडल ने ही मुझे केस में फंसाया था। इसी कारण पप्पू मंडल की हत्या करवा दी। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि राजेश यादव अपनी बेटी व पप्पू मंडल हत्याकांड में संलिप्त रहा है।

वरीय पदाधिकारी के आदेश पर उसे रिमांड पर लेकर दोनों हत्याकांडों के बारे में पूछताछ की गई। मालूम हो कि 26 फरवरी की रात व्यवसायी पप्पू मंडल की अपराधियों ने पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने राजेश यादव सहित अन्य अपराधियों को नामजद किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की गिफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
