नवगछिया : निजी फाइनेंसकर्मी से हथियार के बल पर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। घटना खरीक के अंभो- दादपुर ग्रामीण सड़क पर बुधवार देर शाम की है। हालांकि पीड़ित फाइनेंसकर्मी खगड़िया के मथुरापुर निवासी नीरज कुमार ने गुरुवार को खरीक थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में कहा है कि बुधवार को ढोड़िया व दादपुर गांव से साप्ताहिक किस्त की वसूली कर बाइक से नवगछिया स्थित कार्यालय जा रहा था। इसी बीच दादपुर गांव से कुछ दूरी पर पीछे से एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर मुझे रोका।
इसके बाद सीन में पिस्टल सटाकर बैग और मोबाइल छीन ली। बैग में वसूली के डेढ़ लाख रुपए, कंपनी का टैब, बायोमेट्रिक मशीन और कागजात थे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

