नवगछिया। नवगछिया बाजार के सब्जी मंडी के पास स्टेशन रोड में एक टोटो से नवगछिया पुलिस ने दो देसी कट्टा बरामद किया है। नवगछिया के प्रभारी थानाध्यक्ष मकबूल ने बताया कि श्याम कुमार श्रीपुर के टोटो से गुप्त सूचना पर हथियार बरामद किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने श्याम कुमार से पूछताछ के बाद खरीक निवासी गुड्डू साह को भी हिरासत में लिया है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने हथियार के साथ धराये युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
