नवगछिया : शराब तस्करी में पांच गिरफ्तार, विदेशी व देसी शराब बरामद

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी के मामलों में कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगरा और झंडापुर थाना पुलिस द्वारा की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चापर गांव निवासी रिंकी यादव और रोशन कुमार को 18.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा सधुआ बाजार स्थित एक दुकान से 9.375 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई है।

वहीं झंडापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिहारी कुमार और पिंटू कुमार को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।