नवगछिया : आरोपी की मां ने आवेदन देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Crime Reoprts

नवगछिया :  नया टोला भवनपुरा निवासी नीरज कुमार हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी सुमन सौरभ की मां उर्मिला देवी ने नवगछिया एसपी एसके सरोज से आवेदन देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जिसमें कहा है कि मेरा बेटा निर्दोष है, इसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। बावजूद इसके मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आवेदन में यह भी कहा है कि मेरा बेटा 11 नवंबर 2020 से ही एक निजी फाइनेंस बैंक में तैनात है और तब से उसी बैंक में काम कर रहा है। बीते 13 जनवरी की रात गांव के ही युवक नीरज की हत्या हो गई थी। जिसमें मेरे बेटा को भी आरोपी बनाया जा रहा है। जबकि, मेरा बेटा पूरी तरह निर्दोष है और घटना के कई दिन पूर्व से ही वह अपने ड्यूटी पर ही है।

इस घटना से मेरे बेटे को कोई लेना-देना नहीं है। वहीं आवेदन में पंचायत के सरपंच, पंच एवं वार्ड सदस्य ने भी मुहर के साथ हस्ताक्षर कर आरोपी की मां के दावे को सही बताया है एवं इन लोगों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बता दें कि 13 जनवरी की आधी रात खगड़िया बहियार में अपने बासा पर पिता के साथ सोए नीरज की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर मृतक के गांव के अपराधियों के खिलाफ नवगछिया नदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें रंगदारी में दूध नहीं देने पर अपराधियों द्वारा बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था।