रंगरा में चालक को बंधक बनाकर बोलेरो की लूट- Naugachia News

Crime Reoprts NEWS
रंगरा के चापर  ढाला nh 31 पर हुई वारदात
सफेद रंग के चार चक्का पर सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
दर्ज की गई मामले की प्राथमिकी छानबीन में जुटी पुलिस

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के चापर  चौक के समीप शाम के लगभग 3:30 दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर बोलेरो चालक को बंधक बनाकर बोलेरो लूट लिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है.  दिनदहाड़े बोलोरो लूट की घटना सुनते हैं आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है. घटना के बाबत बोलेरो चालक के बयान पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।इसकी सूचना मिलते हैं नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बोलेरो चालक की निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का तहक़ीक़ात किया. गाड़ी के चालक कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र कटिहार निवासी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने रंगरा थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वह मंगलवार को अपने परिजनों को छोड़ने के लिए समस्तीपुर गए थे. परिजनों को छोड़कर बीते बुधवार को लगभग 10:00 बजे समस्तीपुर से अपने घर कटिहार के लिए चले थे. समस्तीपुर से चलने के बाद बीहपुर बस स्टैंड के समीप उन्होंने गाड़ी रोककर चाय नाश्ता किया. उसके बाद वे वहां से कटिहार के लिए निकल गए. जैसे ही वो रंगरा थाना क्षेत्र के चापर चौक के समीप पहुंचे तो पीछे से एक सफेद रंग की कार ने आकर गाड़ी को ओवरटेक कर के गाड़ी रुकवा दिया. और कार से तीन चार अपराधी उतरकर मुझे मारपीट करने लगे. मारपीट कर मुझे सीट के नीचे नशीला पदार्थ सुंघाकर लिटा दिया. जब भोर में मुझे होश आया तो मैंने अपने को बरौनी जीरो माइल के समीप सड़क किनारे गड्ढे में पाया. मैं किसी तरह वहां से उठकर बरौनी जंक्शन आया और सुबह में वहां से ट्रेन पकड़ कर वाहन मालिक के घर पहुंचकर घटना की सूचना दी. इसके बाद आज वाहन मालिक सहित चालक रंगरा थाने पहुंचे और रंगरा थाने में रंगरा थानाध्यक्ष सुचित कुमार को इसकी जानकारी दी. घटना के बाबत रंगरा थाने में चालक के बयान पर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. जबकि चालक के विरोधाभासी बयान को देखते हुए मामला संदेहास्पद लग रहा है. वहीं दूसरी ओर घटना स्थल चापर चौक के समीप के दुकानदारों ने इस घटना स अनभिज्ञता जाहिर की. दुकानदारों ने बताया कि इस जगह आसपास किसी भी प्रकार का घटना की सूचना हम लोगों को नहीं है ना ही हम लोगों ने किसी प्रकार का शोरगुल सुना है. घटना का समय दिन के 3:30 बजे होना प्रथम दृष्टया लोगों को पच नहीं रहा है. इस बारे में रंगरा थानाध्यक्ष सूचित कुमार ने बताया कि घटना के दिन 1:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रंगरा थाने की गाड़ी पुलिस जवानों के साथ चापर  चौक के समीप गस्त लगा रही थी मगर गश्त लगा रही पुलिस को इस तरह की घटना के भनक तक नहीं लगी. पहली नजर में घटना मनगढंत लग रहा है. बहरहाल घटना को लेकर पुलिस तहक़ीक़ात कर रही है.