जमालपुर-रतनपुर रेलखंड पर इंटरलॉकिंग का काम पूरा
जमालपुर-रतनपुर रेलखंड पर बने नये रेल सुरंग के दोहरीकरण के लिए चल रहे प्री-इंटरलॉकिंग व इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया गया। शुक्रवार को सीआरएस निरीक्षण के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र भी दे दिया गया। भागलपुर स्टेशन अधीक्षक राजीव शंकर ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे नये सुरंग पर ट्रेन परिचालन शुरू कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इधर, सीआरएस निरीक्षण को लेकर 3 एक्सप्रेस व 13 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। दानापुर-साहिबगंज-दानापुर एक्सप्रेस, भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस, जमालपुर-किउल-जमालपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, जमालपुर-खगड़िया-जमालपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, जमालपुर-किऊल-जमालपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, जमालपुर-तिलरथ-जमालपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, जमालपुर-सहरसा-जमालपुर पैसेंजर, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें रद्द रहीं।
जबकि हावड़ा-गया एक्सप्रेस और गया-हावड़ा एक्सप्रेस काे आसनसोल-झाझा-किऊल होते हुए डायवर्ट किया गया। गया-हावड़ा एक्सप्रेस 4 घंटे लेट से खुली। मालदा टाउन-किउल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस व साहिबगंज-जमालपुर-साहिबगंज मेमू पैसेंजर स्पेशल भागलपुर से ही लौट गई।














