आप रात में चैन की नींद क्यों सोते हैं और मीठे-मीठे सपने कैसे देखते हैं? क्योंकि कोई है जो हमारी इन मीठी नींद के लिए रात भर जाग कर हमारी रखवाली करते हैं, ताकि हम चैन से सो सकें। वो जागता हैं क्योंकि वर्दी पहनते वक्त हमारी रक्षा की जो कसम उन्होंने खाई थी वो उसे पूरा कर सकें।
यूं तो बिहार राजनीति के लिए सबसे ज्यादा मीडिया में सुर्खियों में रहता है, लेकिन यहां की धरती पर कुछ ऐसे आईपीएस अधिकारी भी पैदा हुए हैं जो जनता में काफी लोकप्रिय रहे हैं। हम आपको बिहार के ऐसे ही चर्चित आईपीएस अधिकारियों के बारे में बताएंगे जिन्हें जनता आज भी उनके ड्यूटी करने के तरीकों के चलते आज भी याद करती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे दस आईपीएस ऑफिसर्स से मिलवाते हैं जिन्हें उनकी इमानदारी और वीरता के लिए पूरा देश जानता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मनु महाराज
आईपीएस मनु महाराज इस समय बिहार पुलिस का सबसे चर्चित चेहरा हैं अपने स्टाइल कड़क मिजाज के चलते अपराधी उनका नाम सुनते ही जिला छोडकर भाग जाते हैं। हाल ही में ही एक किडनैपिंग का मसला सुलझाने के लिए मनु महाराज खुद ही हथियारों से लैस होकर जंगलों की खाक छानते दिखे थे और पीड़ित को छुड़ा लिया था।

शिवदीप लांडे
IPS शिवदीप लांडे इन दिनों मुंबई में एंटी नारकोटिक्स सेल में डीसीपी के पोस्ट पर तैनात हैं। 2006 बैच के IPS शिवदीप इससे पहले बिहार में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एसपी थे। 2006 में आईपीएस में चयन के बाद उन्हें बिहार कैडर मिला। वहां के नक्सलग्रस्त क्षेत्र में उनकी ट्रेनिंग हुई। इसके बाद शिवदीप लांडे की पहली पोस्टिंग मुंगेर जिले के नक्सल प्रभवित जमालपुर में हुई थी। रोहतास एसपी रहते हुए शिवदीप ने अवैध माइनिंग के कारोबार को ध्वस्त कर दिया था। इन्होंने पटना में चल रहे कई सेक्स रैकेट का खुलासा किया था और कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
शिवदीप के ग्लैमर से कॉलेज और विश्वविद्यालय की लड़कियां उन पर दिवानी हैं। वह छेड़खानी करने वालों के खिलाफ भी काफी सख्ती से पेश आते हैं फिर चाहे आरोपी कितने भी रसूखदार परिवार से क्यों न हो। अररिया में एसपी रहने के दौरान कई आर्केस्ट्रा में काम करने वाले कई नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया था। ये कई बार वेश बदलकर भी छापेमारी करते रहे हैं।
विकास वैभव
विकास वैभव भागलपुर और मुंगेर रेंज के डीआईजी हैं। पटना के सिटी एसपी भी रह चुके हैं। वैभव विकास 2003 बिहार कैडर से IPS अफसर हैं। बिहार के सबसे एक्टिव माने जाने वाले IPS अफसरों में शामिल विकास वैभव ने सासाराम के रोहतास फोर्ट से नक्सलियों को भगाकर वहां पहली बार तिरंगा फहराया था। जून 2015 में विकास वैभव ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अरेस्ट करने में अहम भूमिका निभाई थी। तब वे पटना के एसएसपी थे। एनआईए में रहते हुए IPS विकास वैभव कई आतंकी वारदातों की गुत्थियां सुलझा चुके हैं। विकास बिहार में ऐसे चुनिंदे पुलिस अफसरों में से हैं, जो एक टीचर की तरह बच्चों को पढ़ाते भी हैं।
कुंदन कृष्णन
एसटीएफ आईजी कुंदन कृष्णन किसी जमाने में काफी चर्चित एसपी थे। बाहुबली विधायक आनंद मोहन इन्होंने ही गिरफ्तार किया था। आनंद मोहन ने इनपर हाथ छोड़ दिया था। इसपर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने आनंद मोहन को सरेआम पीटा था। इससे पहले गया जेल में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। कुंदन तब पटना में थे। उन्हें जब इस बात का पता चला तो वे अकेले ही एके-47 लेकर मोर्चे पर चले गए थे और सभी अपराधियों का सामना किया था।

