खगड़िया। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। नैन से नैन मिलते हैं और दिल का तार जुड़ता और हो जाता है प्यार। जी हां! जिले में देवर भाभी के प्यार का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां 3 बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर देवर से शादी कर ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महेशखूंट थाना इलाके के बाबू बगीचा गांव में देवर के प्यार में पागल भाभी की गांव वालों ने शादी करवा दी। 3 बच्चों की मां और सुधीर ठाकुर की पत्नी को अपने पति के छोटे भाई से प्यार हो गया। प्यार का नैन मटक्का वर्षों तक चलता रहा और इस बीच भाभी अपने देवर पुतुल के प्यार में इस कदर पागल हो गई अपने पुराने पति को छोड़कर उसने अपने पति के भाई के साथ भागने और शादी करने का बड़ा फैसला कर लिया।

देवर भाभी की देवर के प्यार में पागल भाभी की खबर ग्रामीणों को भी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने फैसला किया इस प्यार को अंजाम दे दिया जाए, नहीं तो गांव का माहौल खराब हो जाएगा। इसके बाद गांव के सभी महिला पुरुषों की पंचायत बुलाई गई और सभी के सामने पुतुल ठाकुर ने अपनी भाभी की मांग भर दी।
इस शादी को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई और शादी के बाद तालियों से इस जोड़ी का स्वागत किया गया। इस अनोखी शादी ने एक बार फिर इस कहावत को चरितार्थ कर दिया कि इश्क पर किसी का जोर नहीं चल सकता।
