मध्यप्रदेश में बीना रेल बाइपास केबिन के पास मालखेड़ी और महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण होगा। इसके लिए नन इंटरलाकिंग कार्यों के चलते भागलपुर से अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन दो दिनों तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रेन नंबर 13423 साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जून और चार जुलाई और ट्रेन नंबर 13424 साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून व छह जुलाई को निरस्त रहेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रद रहने के कारण इस ट्रेन में आरक्षण कराने वाले यात्रियों का पूरा किराया वापस होगा।
आरपीएफ ने यात्री को सौंपा मोबाइल
ट्रेन नंबर 05408 गया-रामपुरहाट पैसेंजर से उतरे एक यात्री का मोबाइल प्लेटफार्म पर गिर गया। सिपाहियों को मोबाइल मिला तो आसपास पूछताछ करने के बाद थाने ले आए। कुछ देर के बाद साहेबगंज के बंगाली टोला निवासी मोहम्मद जियाउल शेख ने मोबाइल पर फोन कर जानकारी ली।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के पास वह थाना पहुंचा। आरपीएफ ने उसकी टिकट और पहचान पत्र नका सत्यापन करने के बाद उसे मोबाइल सौंप दिया। इस दौरान आरपीएफ दारोगा संतोष कुमार, एएसआइ के शर्मा मौजूद रहे।
आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा नाबालिग
शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर घुम रहे एक नाबालिग को रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद किया। पूछने पर उसने इशाकचक काली स्थान निवासी अजय मंल का पुत्र बताया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से बच्चे को रेलवे चाइल्ड लाइन भागलपुर को सौंप दिया गया।
