पटना : राजधानी में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। पहले 70 किलोमीटर की गति से तेज आंधी चली फिर कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी आंधी-बारिश की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता का कहना है कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। फिलहाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं और आंधी के साथ बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति पिछले तीन दिनों से बन रही है। गुरुवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मध्य जून तक आएगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य जून तक प्रदेश में इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मध्य जून के बाद सूबे में मानसून का प्रवेश होगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
