कटिहार। वर्तमान माहौल को देखते हुए परिवार सहित देश छोड़ बाहर चले जाने का मन करता है। यहां के राजनीतिज्ञों ने आम जनता के जीने का अधिकार छीन लिया है। इस बार लोकसभा चुनाव के बाद सदन में विकास का मुद्दा छोड़कर जय श्रीराम, अल्लाह हो अकबर, जय भीम जैसे नारों के साथ शपथ ग्रहण किया जा रहा है। इसी से देश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को रेल परिसदन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे का दंभ भरने वाली इस डबल इंजन की सरकार में मुजफ्फरपुर में तीन सौ से अधिक बच्चों की मौत चमकी बुखार से हो जाने के भी प्रधान मंत्री का ध्यान नहीं टूटता है। बीस दिन बाद मुख्यमंत्री और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री की संवेदना जगती है। स्वास्थ्य मंत्री घटना के बीस दिन के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर समर्थकों से क्रिकेट का स्कोर पूछते हैं।

उनके लिए इस जनता से बढ़कर मनोरंजन रह गया है। ऐसे लोगो को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इतनी बड़ी घटना की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरकार द्वारा उच्च न्यायालय को दिए हलपनामे में चिकित्सक एवं स्वास्थ विभाग में कर्मियों की कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का काम किया जा रहा है। जनता इसका जबाब मांगे! उन्होंने कहा कि देश की सरकार अगर जनता के हित में काम करना चाहती है तो दोनों सदनों की सहमति से एक ऐसा कानून लाए, जिसमें साफ हो कि अगर जनता द्वारा चयनित प्रतिनिधि दो वर्ष के अंदर चुनाव में किए गए वादे का 40 प्रतिशत कार्य भी नहीं कर पाए तो उनकी सदस्यता अपने आप रद हो जाए।
साथ ही दूसरे नंबर पर रहे उम्मदीवार को उस क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिले। पूर्व सांसद ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अनदेखी उनके परिवार के लोग कर रहे हैं। उनसे मिलने भी परिवार के कोई सदस्य भी नहीं जाते हैं। लालू यादव अब भी धृतराष्ट्र बने हुए हैं। उन्हें परिवार का मोह छोड़कर किसी ईमानदार नेता को राजद की कमान सौंपनी चाहिए।

मृतक मजदूरों के परिजन दस-दस हजार की सहायता की घोषणा :
उन्होंने पुणे हादसे में मरे जिले के बलरामपुर के मजदूरों के परिजन को दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं उनके मंत्री द्वारा गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा है। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील यादव, नैयर खान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, वकील दास, सुनील भारती, तौसीफ अख्तर, दीपक चौहान, विद्यानंद भगत, विभूति सिंह, सज्जाद आलम, राजू पाठक, बुदुल सिंह, सोनू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

