NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : ओवरटेक करने से दो ट्रैक्टर आपस में भिड़.. चालक चक्के के नीचे फंसकर घायल

नवगछिया। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के सामने रविवार शाम को ओवरटेक करने के कारण दो ट्रैक्टर आपस में भिड़ गए। जिसके कारण एक ट्रैक्टर का चालक विकास कुमार चक्के के नीचे फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया। ट्रैक्टर भवानीपुर निवासी अनिल यादव का है। जिसे विकास कुमार चला रहा था और दूसरा ट्रैक्टर सोतार यादव का है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसे अमित कुमार चला रहा था। घायल को मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

घटना से बाद दूसरे ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक अनिल यादव ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर जीरोमाइल स्थित गोदाम में सीमेंट खाली कर लौट रहा था तभी ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों ट्रैक्टर आपस में टकरा गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आए दिन यहां इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां महिला कॉलेज है और स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण गाडियां पूरी रफ्तार से चलती हैं। जिस वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है