आज भागलपुर से पटना व मुजफ्फरपुर को सीधी ट्रेन

भागलपुर / पटना

भागलपुर | सोमवार को मुंगेर ब्रिज होकर भागलपुर से दो ट्रेन चलेगी। पहला भागलपुर-नई दिल्ली वीकली सुपर फास्ट एक्सप्रेस और दूसरा भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी जनसेवा एक्सप्रेस। नई दिल्ली एक्सप्रेस भागलपुर से शाम 5:30 बजे खुलेगी। जबकि जनसेवा पूर्व निर्धारित समय 2:05 बजे ही भागलपुर से खुलेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये दोनों ट्रेनें मुंगेर स्टेशन पर रुकेंगी। नई दिल्ली एक्सप्रेस मुंगेर के बाद सबदलपुर होते हुए बेगूसराय, बरौनी होकर मोकामा पुल के रास्ते बाढ़-बख्तियारपुर होकर पटना जाएगी। जबकि जनसेवा बरौनी के बाद दलसिंहसराय, समस्तीपुर होकर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 29 सितंबर तक जनसेवा इसी रूट पर चलेगी। 30 सितंबर से पूर्व रूट से चलेगी।