भागलपुर : ब्लॉक चौक पर प्रेमी-प्रेमिका आपस में उलझे.. सड़क पर ही हंगामा करने लगे

भागलपुर / पटना

सबौर: सबौर ब्लॉक चौक के समीप सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका आपस में उलझ गए। सड़क पर ही हंगामा करने लगे। प्रेमिका ने प्रेमी का कॉलर पकड़कर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुलिस चौकी लेकर पहुंची। जहां दोनों ने मिलकर खूब हंगामा किया। हंगामा को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। साथ में लड़की की मां भी थी। लड़का सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वहीं लड़की नाथनगर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़की की मां ने बताया कि कुछ साल से मेरे बगल के रिश्तेदार के यहां लड़का का आना-जाना होता था। वहीं लड़की से पहचान हो गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग चलने लगा। लड़का शादी का झांसा देकर बरगला रहा था। लड़के ने लड़की को सबौर बुलाया तो यहां मिलने के बाद उसने कहा कि हम शादी कर लिए हैं अब तुमसे शादी नहीं करेंगे।

वहीं थाना में दोनों को पुलिस बैठाकर पूछताछ करने के बाद प्रेमी-प्रेमिका एवं लड़की की मां को समझा-बुझाकर हिदायत देते हुए घर जाने दिया। हालांकि लड़का-लड़की दोनों बालिग थे। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हमें नहीं है। न किसी पक्ष से कोई आवेदन मिला है।