बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश में संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के पास खाने को नहीं हैं, इसलिए वो अपनी कार बेच और अपनी भैंस बेच रहे हैं. उन्होंने अपनी औक़ात तो पहले ही बता दी थी इसलिए वो भारत जैसी शक्ति से टकराने की कोशिश ना करें. जब तक पाकिस्तान आतंकवाद से कान पकड़कर तौबा नहीं कर लेता तब तक उसके साथ बातचीत नहीं हो सकती.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राफेल डील पर झूठ फैला रहे राहुल गांधी: शाहनवाज
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी सिर्फ झूठ फैला रहे हैं। राहुल गांधी के एक-एक दावा झूठ पर आधारित है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस के समय राफेल की जो कीमत तय हुई थी उससे 9 प्रतिशत कम कीमत पर 36 राफेल विमान का सौदा हुआ है। इसमें कोई अनियमितता नहीं है।

हुसैन ने कहा कि राफेल से जुड़े एक-एक बिंदु पर जवाब दे दिया गया है, लेकिन कांग्रेस सुनने को तैयार नहीं है। अनिल अंबानी या उनकी कंपनी को फायदा पहुंचाने के आरोप अनर्गल हैं। राफेल के 36 विमान के तमाम इक्विपमेंट्स फ्रांस से लग कर आएंगे। राहुल गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि राफेल की खरीदारी में एक दशक का विलंब कांग्रेस की सरकार में क्यों हुआ?
2001 में कारगिल के युद्ध के बाद सेना की जरूरत को पूरा करने के लिए लड़ाकू विमानों की खरीद की जरूरत महसूस हुई थी, लेकिन कांग्रेस ने देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मसले पर लापरवाही की। विमान की खरीद में देरी हुई। इतने सालों के बाद सेना की जरूरत को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाई तो कांग्रेस और राहुल गांधी उसे मिथ्या के जाल में धकेलना चाहती है।
हुसैन ने कहा कि कांग्रेस राफेल कर कोई जवाब सुनने को तैयार नहीं है। यह सोचने वाली बात है कि अलग-अलग जगहों पर राहुल गांधी राफेल की कीमत अलग-अलग बता रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? राहुल गांधी ने इसी साल अप्रैल और मई में दिल्ली और कर्नाटक में प्रत्येक विमान की कीमत 700 करोड़ रुपये बताई और संसद में उन्होंने इसे घटाकर 520 करोड़ रुपये कर दिया। रायपुर में इसकी कीमत बढ़ाकर 540 करोड़ रुपये कर दी। फिर जयपुर में दो जगहों पर अलग कीमतें बताई।
